Search

एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया वृक्षारोपण

380 Views

विधायक लक्ष्मी राज सिंह, नोडल अधिकारी अजय चौहान, विनीता सिंह ने भी किया वृक्षारोपण

सिकंदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत पर्यावरण को हरा भरा, स्वच्छ शुद्ध बनाए रखने के जनपद के गांव कोटा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया। वन विभाग की ओर से गांव कोटा, गुलावठी में बनाए गए शक्ति वन पर पौधारोपण के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, विधायक लक्ष्मीराज सिंह वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव अजय कुमार चौहान, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, महिलाओ एवं स्कूली बच्चों के द्वारा पौधारोपण किया गया। सभी से अपील की गई कि इस अभियान से जुड़कर एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाए और उसका उसी प्रकार देखभाल करें, जिस प्रकार मां अपने बच्चे का करती हैं।

इस दौरान विनीता सिंह तिवारी वन अधिकारी, कुलदीप मीना मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार, एडीएम वित्त अभिषेक कुमार, सुंदरपाल तेवतिया, सुनील यादव, हरेंद्र यादव प्रधानाचार्य सुरेंद्र, सन्नी सौरभ, बिजेंद्र यादव बूथ अध्यक्ष प्रधान आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News