Search

उपजिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापे मारी,छापे मारी में लगभग 40 पैटी नकली देशी घी कब्जे में लिया

411 Views

बुलंदशहर: खुर्जा क्षेत्र के खीरखानी मोहल्ला में सोमवार शाम को पुलिस व प्रशासन की ओर से छापेमारी कर मिलावटी घी के 400 डिब्बे बरामद किए, इनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक है। वहीं खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से घी के सैंपल को जांच के लिए भेजा। पुलिस ने सारे सामान को जब्त कर लिया है। एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि खीरखानी मोहल्ला में देशी घी बोलकर मिलावटी तरल पदार्थ बेचा जा रहा है। इसकी कीमत बाजार के घी कीमत से कम रखी गई थी, इसके चलते अधिकांश लोग वहां से घी खरीद रहे थे। ऐसे में कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गोपनीय जांच कराई गई। घी बेचने की पुष्टि होने पर सोमवार शाम को पुलिस के साथ छापेमारी की गई। मौके से 40 बड़े डिब्बे बरामद किए गए, जिनमें एक-एक किलोग्राम के दस डिब्बे थे। इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी गई।

Spread the love

Published On

Leave a Comment