Search

आरती कर विधायक ने किया महादेव की पालकी शोभा यात्रा का शुभारंभ

437 Views

सिकंदराबाद। शिवरात्रि पर्व पर नगर में महादेव की पालकी शोभा यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई।

शुक्रवार की साय चेंबर की धर्मशाला से श्री झारखंडेश्वर महादेव श्रृंगार सेवा समिति द्वारा पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। श्री झारखंडेश्वर महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ स्थानीय विधायक लक्ष्मी राज सिंह व भाजपा नगर अध्यक्ष त्रवेश राम गुप्ता,नवीन गुप्ता ने डमरू बजाकर किया। महादेव की भव्य पालकी शोभायात्रा जीटी रोड से होते हुए विजय द्वार ,चौधरीवाड़ा,बड़ा बाजार, हनुमान चौक, कबाड़ी बाजार ,पुराना जीटी रोड, से होते हुए झारखंडी स्थित झारखंडेश्वर मंदिर पर पहुंची। इस दौरान बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों से नगर गूंज उठा। पालकी शोभायात्रा में भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News