Search

आयुक्त मेरठ मण्डल, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मेरठ, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन परिसर में किया गया वृक्षारोपण

364 Views

बुलंदशहर। आयुक्त मेरठ मण्डल सेलवा कुमारी जे, पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र मेरठ नचिकेता झा, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा आज पुलिस लाईन परिसर में पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण में विभिन्न प्रजाति के छायादार व ऑक्सीजन वाले पेड़ रौपे गए। इस अवसर पर सभी अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने एवं शुद्ध हवा के लिए सभी कम से कम 1 पौधा अवश्य रोपित करें। उसका संरक्षण करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें।

Spread the love

Published On

Leave a Comment