Search

आखिर किसकी शह पर की जा रही हैं तहबाजारी शुल्क की अवैध वसूली

465 Views
आखिर किसकी शह पर की जा रही हैं तहबाजारी शुल्क की अवैध वसूली
साप्ताहिक पैठ बाजार में दुकानदारों से हो रही अवैध वसूली,अफसरों ने नकारा
सरकार खत्म कर चुकी तहबाजारी पर यहां हो रही है वसूली

सिकंदराबाद: नगर पालिका के परिक्षेत्र जेवर रोड पर मुकंदगढ़ी गांव के पास गुरुवार साप्ताहिक बाजार (पैठ) लगाया जाता है। जिसमे आसपास क्षेत्र के व्यापारी पैठ बाजार में अपनी दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते है। बाजारों से ठेका तहबाजारी शासन ने वर्ष 2007 में खत्म कर दी थी। लेकिन एक मामला पैठ बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों से तहबाजारी के रूप में अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी एक 50 रुपये की कटी पर्ची सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जब इस सम्बंध में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित और ईओ डॉ.अश्वनी से पूछा गया तो उन्होने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। जांच पड़ताल कर अवैध वसूली करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Published On

Leave a Comment