Search

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

548 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव मसोता में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव मसोता निवासी नवाब सिंह का 27 वर्षीय पुत्र अंकित बाइक से बुधवार रात खेतों पर जा रहा था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया जाता है कि गुरुवार सुबह बाइक और अंकित का शव गांव से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। अंकित के शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रविरत्न सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट में युवक की मौत हुई है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News