Search

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

393 Views

सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। प्रयास के तौर पर बुलंदशहर विभाग के विभाग संगठन मंत्री कमल का प्रयास रहा। शहर के विभिन्न इण्टर कॉलिज और डिग्री कॉलिज में निबंध प्रतियोगिता कराई गई थी। जिसके उपलक्ष्य में नगर के जीटी रोड स्थित दीक्षित पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत की सिकंदराबाद नगर इकाई शाखा द्वारा किया गया।

नगर इकाई ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह

जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि मैं भी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता रहा हूँ। उन्होने युवाओ से आह्वान किया कि वह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बने।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक लक्ष्मी राज सिंह
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित विधायक लक्ष्मी राज सिंह

वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित ने बताया कि उनके भी व्यक्तित्व मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा है। नवीन राजपूत ने परिषद की विशेषत चरित्र निर्माण पर बल दिया और बताया कि एबीवीपी बच्चों में सर्वागीण विकास मे सहायक है। वहीं विभाग संगठन मंत्री कमल ने विद्यार्थी परिषद की भूमिका में बताया कि विद्यार्थी परिषद सदैव सक्रिय रहने वाला संगठन है। यह संगठन विद्यार्थीयों के साथ हमेशा खड़ा है और रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद कुमार नोटिया ने की। कार्यक्रम में कर्मवीर भाटी,प्रदीप बैसोया, अंकित राजपूत, प्रिया सोलंकी, दीपा यादव, कोमल, तनु चौधरी, महक सैनी, राजा सैनी, विशाल, ध्रुव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला संयोजक आयूष रहे ।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News