Search

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सिकंदराबाद में युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली

377 Views

सिकंदराबाद: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर सिकंदराबाद में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एक भव्य और विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आशीर्वाद मैरिज होम से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रेम गार्डन पर संपन्न हुई।

भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सिकंदराबाद में युवा मोर्चा ने निकाली विशाल बाइक रैली

रैली सिरोधन तिराहा से शुरू होकर दामोदर सिनेमा, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक, बड़ा बाजार होते हुए चौधरी वाड़ा बाजार तक पहुँची। इसके बाद यह विजयद्वार नगर हाईवे से होकर प्रेम गार्डन पर समाप्त हुई। पूरे नगर में रैली का उत्साह देखने लायक था और युवाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल मौजूद रहे। उनके साथ सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, नगर अध्यक्ष त्रिवेशराम गुप्ता,जिला महामंत्री युवा मोर्चा नवीन शर्मा, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा रवि लोधी, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु सैनी और गौरव तेवतिया सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कानून व्यवस्था, विकास कार्यों, युवाओं के लिए योजनाओं और पारदर्शी शासन की प्रशंसा की। रैली के माध्यम से युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार करते हुए भाजपा की नीति और नेतृत्व पर विश्वास जताया गया।


Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment