Search

सिकंदराबाद: गलत दिशा में वाहन चलाने के खिलाफ जागरूकता अभियान

Share Now :

WhatsApp
175 Views

सिकंदराबाद: 37वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को गाजियाबाद–अलीगढ़ हाईवे पर लुहारली टोल प्लाजा के समीप गलत दिशा में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को गलत दिशा में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों, जान-माल की क्षति तथा इससे जुड़े कानूनी दंड की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सही लेन का उपयोग करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

टोल प्लाजा स्टाफ द्वारा पंपलेट वितरित किए गए तथा प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी बजरंग सैनी, विनीत सिंह, उत्तम सिंह, अजीत चौधरी, सोमवीर सिंह एवं सन्नी चौहान ने बताया कि सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

वहीं यातायात पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और स्वयं व दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।


आपके अनुसार सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण क्या है?
  • Add your answer
Spread the love

Published On

Leave a Comment