Search

जोखाबाद फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मी की मौत

Share Now :

WhatsApp
480 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र जोखाबाद स्थित प्लास्टिक पाइप बनाने वाली प्लाजा कंपनी में शुक्रवार को काम के दौरान करंट लगने से एक फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान रिंकू (35 वर्ष) पुत्र सुखराम, निवासी ग्राम हवेली, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। वह प्लाजा कंपनी में पाइप में सॉकेट लगाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार, काम के दौरान अचानक रिंकू करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

सहकर्मियों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment