सिकंदराबाद: जे.एस. डिग्री कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “Give to Gain” विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
सेमिनार में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण और आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. आभा ने छात्राओं को She-Box के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें अपनी शक्ति और अधिकारों को पहचानने का संदेश दिया। वहीं डॉ. मयंक सक्सेना ने छात्राओं को Education, Employment और Empowerment के महत्व को समझाते हुए इसे सफलता का मूल मंत्र बताया।

कार्यक्रम में बीए प्रथम वर्ष के छात्र भुवनेश्वर दक्ष ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति सक्सेना, डॉ. नवीन कुमार तथा डॉ. फरजाना ने भी महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गीता शेखावत ने किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व को बताया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने छात्राओं से अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसके विकास की शुरुआत महाविद्यालय से ही करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से ही महिलाएं समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
इस अवसर पर डॉ. अलका चौधरी, डॉ. वरुण त्यागी, डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. अंकित वर्मा, अंजली, संगीता, आमिर, नीति भटनागर, डॉ. विनय, अंजू समेत समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
