Search

तहसील सभागार में नगर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी ने की बैठक

154 Views

सिकंदराबाद। क्षेत्र के तहसील सभागार में समस्या व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी रेनू सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर के समस्त व्यापार मंडलों के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी रेनू सिंह को नगर की जन समस्याओं के बारे में अवगत कराया। इटवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रविद्र शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नगर में हो रहे अतिक्रमण से नागरिकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

अतिक्रमण के कारण पैदल चलने वाले नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन राजपूत ने बताया कि जेवर तिराहे से लेकर गुलावठी रोड तक सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण ही अतिक्रमण नजर आ रहा है।

कोतवाली के सामने डगगेमार वाहनों का अवैध बस स्टेंड बना हुआ है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मोहित शर्मा ने बताया कि नगर में ई रिक्शा दिन प्रतिदिन बढ़ती नजर आ रही है जिससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

नगर में बिना नंबर प्लेट की ई रिक्शा की खूब धड़ल्ले से चल रही है इस पर प्रशासन द्वारा अंकुश लगाया जाए। जाम लगने के कारण राहगीरों का आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा सब्जीमंडी में जाम के साथ साथ अवैध पेंठ का लगना, कई समस्याओं से अवगत कराया गया। बताया कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा कई बार कार्यवाही करने के बावजूद भी इन सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक के मौके पर उपजिलाधिकारी रेनू सिंह, सीओ पूर्णिमा सिंह व कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने समस्त व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों को इन सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान नगरपालिका जेई, नवीन राजपूत, रजत वर्मा, प्रवीण सिंघल, मोहित शर्मा, संजय बंसल, जितेंद्र गर्ग, त्रिवेशराम गुप्ता, निशांत गर्ग, के अलावा अन्य समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment