Search

सिकंदराबाद: विज्ञान मेले में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का उत्कृष्ट प्रदर्शन

686 Views

अनूपशहर में आयोजित विभागीय विज्ञान मेले में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित कांती प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अनूपशहर में विभागीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभाग के 14 विद्यालयों से 306 भैया-बहनों ने सहभागिता की।

विज्ञान मेले में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

  • बाल वर्ग विज्ञान प्रदर्श में कक्षा 7 के सूर्यांक शर्मा ने प्रथम, कक्षा 7 के देव भैया ने द्वितीय तथा कक्षा 8 के अनमोल भैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • बाल वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में कक्षा 8 की अदिति भारद्वाज और श्रेय टंडन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
  • किशोर वर्ग विज्ञान प्रदर्श में दीपक पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • वहीं किशोर वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में कक्षा 10 के सक्षम शुक्ला, गुंजन और कक्षा 9 के जतिन ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के सराहनीय प्रदर्शन पर विद्यालय के अध्यक्ष हरशरण शर्मा, प्रबंधक एडवोकेट नितिन कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद गोला एवं प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष ने सभी विजयी भैया-बहनों को बधाई दी। साथ ही तैयारी करवाने वाले आचार्य विक्रम, प्रेमपाल, धर्मेंद्र और संजीव कुमार की प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment