Search

टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Share Now :

WhatsApp
811 Views

सिकंदराबाद: औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेस्ट टू एनर्जी सॉल्यूशन नामक फैक्ट्री में बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्क्रैप टायर से तेल निकालने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। घटना बॉयलर पाइप में लीकेज से हुई, जिससे चंद मिनटों में पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग लगने के समय फैक्ट्री में करीब 13 कर्मचारी कार्यरत थे, जो समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग सक्रिय हुआ और सिकंदराबाद, बुलंदशहर, बीबीनगर, शिकारपुर और मोतीबाग से कुल पांच दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

सीएफओ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री से संबंधित फायर एनओसी विभागीय रिकार्ड में दर्ज नहीं है, जिसकी जांच की जाएगी। वहीं फैक्ट्री में आग बुझाने वाले उपकरण भी अक्रियाशील पाए गए। फैक्ट्री मालिक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि फैक्ट्री में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी मजदूर सुरक्षित हैं।

यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में अग्निशमन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है, जिस पर संबंधित विभागों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment