Search

बुलंदशहर: यातायात माह का समापन, जागरूकता रैली से लेकर सख़्त कार्रवाई तक कुल 25,276 चालान,4.87 करोड़ जुर्माना

418 Views

बुलंदशहर में यातायात माह का समापन एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुआ। जागरूकता रैली, स्कूल प्रतियोगिताएँ और मूकबधिर संगठन की सहभागिता के साथ 25,276 चालान और ₹4.87 करोड़ जुर्माना वसूल कर सड़क सुरक्षा पर जोर दिया गया।


बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह द्वारा यातायात कार्यालय में “यातायात माह” का समापन किया गया। पूरे महीने सड़क सुरक्षा, नियमों के पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता रैली और नियमों पर विशेष फोकस

यातायात माह के दौरान पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जागरूकता रैली निकाली। आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट, नियंत्रित गति, मोबाइल का प्रयोग न करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल–कॉलेजों में कार्यक्रम

स्कूलों और कॉलेजों में यातायात जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए। पोस्टर और पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई।
निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

मूकबधिर संगठन की सहभागिता

मुख–बधिर ऑर्गनाइजेशन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। छात्रों और उपस्थित लोगों को मूकबधिर व्यक्तियों के बारे में एवं सड़क पर उनके लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
मूकबधिर व्यक्तियों के वाहनों पर विशेष स्टिकर लगाए गए और उनकी रैली को पुलिस अधीक्षक नगर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सख़्त कार्रवाई: 25,276 चालान,4.87 करोड़ जुर्माना

यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 25,276 वाहनों के चालान किए।
वाहन चालकों से कुल ₹4,87,14,500/- का जुर्माना लगाया गया तथा ₹16,89,200/- शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की कि—
“सड़क सुरक्षा सभी की ज़िम्मेदारी है। नियमों का पालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।”


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment