Search

Khurja: थाना समाधान दिवस पर सुनी गई 6 शिकायतें, 1 का हुआ मौके पर निस्तारण

537 Views
खुर्जा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन, 6 शिकायतें दर्ज, 1 का मौके पर निस्तारण, शेष 5 पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

खुर्जा: कोतवाली परिसर में चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

थाना समाधान दिवस में कुल 6 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 1 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष 5 शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु एसपी देहात ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, नायब तहसीलदार नेहा गुप्ता, कोतवाली प्रभारी पंकज राय सहित फरियादी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment