Search

सिकंदराबाद: थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी रहे मौजूद, छह शिकायतें दर्ज—दो का तत्काल निस्तारण

1,036 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को कोतवाली सिकंदराबाद में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उनके साथ एसडीएम दीपक कुमार पाल, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने फरियादियों की समस्याएँ सुनीं और गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में कुल 6 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों—कानूनगो, लेखपाल सहित—के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment