Search

सिकंदराबाद: गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 साला शहादत दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन

266 Views

सिकंदराबाद के गुरुद्वारा साहिब में गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 साला शहादत दिवस पर सिक्ख समाज ने विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों ने गुरु साहिब की शहादत और संदेशों पर प्रकाश डाला।


सिकंदराबाद: सिकंदराबाद के सिक्ख समाज द्वारा शुक्रवार शाम गुरुद्वारा साहिब परिसर में गुरु तेगबहादुर साहिब के 350 साला शहादत दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिक्ख समाज के साथ अन्य समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संपर्क प्रमुख संदीप त्यागी ने गुरु तेगबहादुर साहिब के जीवन, आदर्शों और उनकी अमर शहादत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यदि सिक्ख गुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान न दिया होता, तो आज सनातन धर्म का अस्तित्व खतरे में होता।”

कार्यक्रम में  क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह,नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित,एस.सी. गर्ग, वेदप्रकाश गुप्ता,नितिन गर्ग सहित कई गणमान्य लोगों ने गुरु तेगबहादुर साहिब के योगदान और संदेशों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार 25 नवम्बर को शहीदी दिवस बड़े स्तर पर मना रही है, ऐसे में सभी लोगों का इसमें शामिल होना आवश्यक है।

गोष्ठी के बाद उपस्थित संगत को “हिंद की चादर” फिल्म की झलकियां दिखाई गईं। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने लंगर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे में आए सभी समुदायों के लोगों ने माथा टेका और सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में आए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

पूरे आयोजन का संचालन रिक्की सिंह ने किया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment