Search

सिकंदराबाद का शातिर लुटेरा पहासू में मुठभेड़ में गिरफ्तार,पुलिस ने बरामद किया असलहा,कारतूस और स्कूटी

523 Viewsपहासू थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, लुटेरे राजीव जोशी को पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया बुलंदशहर: जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजीव … Read more

राम नवमी पर राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में 933 विद्यार्थियों की भागीदारी

713 Viewsश्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सिकंदराबाद द्वारा आयोजित दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन सिकंदराबाद (रोहित बंसल): राम नवमी के पावन अवसर पर श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति, सिकंदराबाद द्वारा आयोजित दूसरी राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में देशभर से 933 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया, जिसका उद्घाटन समिति के … Read more

सिकंदराबाद में आरएसएस का भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन संपन्न

570 Viewsसिकंदराबाद:  रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  द्वारा नगर में एक भव्य एवं अनुशासित पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वयंसेवकों के अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। पथ संचलन की शुरुआत पुराना जीटी रोड स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से … Read more

दुर्गा अष्टमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाली माता रानी की चांदी के पंखे की भव्य शोभायात्रा

336 Viewsसिकंदराबाद। नगर में नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर स्वर्णकार समाज द्वारा प्राचीन परंपराओं के अनुरूप माता रानी की चांदी के पंखे की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शनिवार की देर शाम समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ इस शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत चैंबर की धर्मशाला, अग्रसेन चौक … Read more

अपर आयुक्त की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 11 में से सिर्फ एक शिकायत का हुआ निस्तारण

284 Viewsसिकंदराबाद। तहसील सभागार, एसडीएम कोर्ट में माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर आयुक्त अमित कुमार ने की। उनके साथ एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार, एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एसडीएम संतोष जगराम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह और तहसीलदार धर्मवीर भारती मौजूद रहे। एसडीएम संतोष … Read more

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत, आरोपी चालक फरार

336 Viewsसिकंदराबाद: नेशनल हाईवे-34 पर स्थित सिरोधन कट के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मजदूरी कर घर लौट रही एक वृद्धा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। मृतका की पहचान सरवती देवी … Read more

सिकंदराबाद: हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल शोभा यात्रा का आयोजन

610 Viewsसिकंदराबाद:  हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री सनातन युवा शक्ति संगठन द्वारा 12 अप्रैल को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा का मार्ग और समय शोभा यात्रा प्रातः 9 बजे भैरों की समाधि से आरंभ होगी। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा बाजार माधोदास तक पहुंचेगी और अंत में भैरों की समाधि … Read more

यशिका चौधरी और अभिनव विश्वास शर्मा बने विद्यालय के टॉपर

252 Viewsसिकंदराबाद:  सरस्वती नगर स्थित विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता माहेश्वरी, पूर्व प्रधानाचार्या ज्योति सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, व्यवस्थापक नवीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश बजाज, राधेश्याम गर्ग और अनिरुद्ध कुमार … Read more

दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह

410 Viewsसिकन्दराबाद: नगर के गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को सुन्दरकाण्ड पाठ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता द्वारा “मां शारदे” के पूजन के साथ हुई, जिसे आचार्य नरेन्द्र शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। इसके बाद … Read more

सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

513 Viewsसिकंदराबाद: नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मोहल्ला काजीवाड़ा स्थित केशव राम दीक्षित के आवास पर संपन्न हुआ। जन्मदिन समारोह में नगर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए. पी. गुप्ता ने की, जबकि संचालन विजय स्वरूप राही ने किया। … Read more