Search

2024 का चुनाव मोदी की गारंटी का चुनाव: सुरेंद्र नागर

Share Now :

WhatsApp
148 Views

सिकंदराबाद – विधानसभा क्षेत्र के गांव रजपुरा में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बुधवार को राजपुरा में गौतम बुद्ध लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर उपस्थित रहे। जनसभा में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है। आप सभी ने 2014 और 2019 में मोदी को अपना आशीर्वाद देकर देश की संसद तक पहुँचाया फिर से एक बार मोदी को जिताने की जिम्मेदारी आपके मजबूत कंधों पर है। आज के समय में पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद की किरण से देख रही है। पूरे प्रदेश में पहले कानून व्यवस्था चरमराई हुई थी। योगी की सरकार में कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आंधी तूफान के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन व्यवस्था करके जो जोश दिखाया है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में हुए मतदान में भाजपा सारी सीटे स्पष्ट रूप से जीतते हुए नजर आ रही है। यह चुनाव वर्गों और जातियों में बांटने का चुनाव नहीं है। हमारा देश बहुत ही सौभाग्यशाली है कि हमें मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। भारत अब विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा है। उन्होंने कहा कि 2019 में 2014 के काम के आधार पर जनता ने मोदी सरकार को प्रचंड विजय दिलाई। अब दोबारा वही समय आया है कि 2019 के काम के आधार पर मोदी को पुनः 2024 में बाहरी बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि 2024 का चुनाव मोदी की गारंटी का चुनाव है। मोदी ने किसानों को सम्मान देते हुए चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया। भाजपा सरकार में जाति और धर्म देखकर कोई भी योजना नहीं बनाई जाती हर वर्ग और हर जाति के लोग योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो आपकी पैसे और संपत्ति की जांच होगी और आपकी संपत्ति को और लोगों को बांट दिया जाएगा। अंत में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा देते हुए 26 तारीख को भाजपा सांसद महेश शर्मा के समर्थन में वोट देकर उन्हें देश की संसद में भेजने का आवाहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि दत्त खलीफा ने की एवं संचालन पिंकी बोहरा ने किया। जनसभा में पुष्पेंद्र भाटी, शैलेश तेवतिया, शशांक भाटी, कर्मवीर गुर्जर, हरिश्चंद्र शर्मा, राज नागर, चाहत प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र चौधरी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Published On

Leave a Comment