Search

भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिकंदराबाद ने मनाया 70वां स्थापना दिवस

927 Views

सिकंदराबाद। नगर के दनकौर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में मंगलवार को 70 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रांगण में केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक मनीषा भारती ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ.पवन दीक्षित, डॉ.राजेश (अधीक्षक, संयुक्त राजकीय चिकित्सालय), राकेश ठेकेदार, इंद्र ठेकेदार, एमपी शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इस मौके पर बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसबीआई की अब तक की यात्रा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही, बैंक द्वारा ग्राहकों को प्रदान की जा रही आधुनिक सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक मनीषा भारती ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक देश की आर्थिक रीढ़ है और यह सदैव आम जनता के विश्वास और सेवा में समर्पित रहेगा।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment