Search

मीडिया संगठन के अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर कोतवाली परिसर में मीडिया व पुलिस ने किया वृक्षारोपण

271 Views

सिकंदराबाद। नगर मीडिया कलब /संगठन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर नगर के पत्रकारों व पुलिस प्रशासन ने मिलकर कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण किया।

बता दे कि आज मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का जन्म दिवस है। जन्मदिवस के अवसर पर सिकंदराबाद कोतवाली परिसर में मुकेश शर्मा ने एएसपी राजकुमार मीणा और सीओ पूर्णिमा सिंह के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। जिसमें दो वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण के दौरान अपराध शाखा निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह और मीडिया क्लब की टीम की तरफ से सुधीर तेवतिया, मनोज गौतम, हेमंत कुमार, रोहित बंसल, अमजद राणा मौजूद रहे।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment