Search

सिकंदराबाद: सिरोधन रोड पर नाले की सफाई के नाम पर खाना पूर्ति, नागरिकों को जीना पड़ रहा नरकीय जीवन

562 Views

सिकंदराबाद में सिरोधन रोड पर नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सिरोंधन रोड स्थित आशीर्वाद मैरिज होम के पास नाले में गंदगी और कूड़े का ढेर, स्थानीय नागरिक नारकीय जीवन जीने को मजबूर।

सिकंदराबाद। नगर पालिका एक ओर जहां नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर हकीकत इससे उलट नजर आ रही है।

नगर के सिरोंधन रोड स्थित आशीर्वाद मैरिज होम के पास नाले में फैल रही गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल है। नाले में कूड़ा, गोबर और गंदगी का अंबार जमा है, जिससे इलाके के नागरिक नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

गुलावठी रोड से निकलने वाला यह नाला रामवाड़ा चुंगी, मामा भांजे पुल होते हुए सिरोधन रोड की ओर जाता है। लेकिन सफाई व्यवस्था इतनी लचर है आशीर्वाद मैरिज होम के पास नाला पूरी तरह से कचरे से भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी केवल जेसीबी से कूड़ा एक ओर धकेल दिया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

नाले से पानी की निकासी पूरी तरह बाधित है और लगातार बदबू से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। नाले के किनारे उगी झाड़ियां भी इस समस्या को और बढ़ा रही हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह उदासीन हैं और समस्या से अवगत कराने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या नगर पालिका की सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित है?


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment