Search

सिकंदराबाद: सरस्वती विद्या मंदिर में सरदार पटेल जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” आयोजित

220 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर में मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती, आयोजित हुई “रन फॉर यूनिटी”

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, केशव नगर, गुलावठी रोड, सिकंदराबाद में “लौह पुरुष” सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता वरिष्ठ आचार्य श्रीनिवास भावी ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, योगदान और उनके राष्ट्र निर्माण में निभाई भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने न केवल भारत की रियासतों का एकीकरण किया, बल्कि एक सशक्त और एकजुट भारत की नींव रखी।

कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ आचार्य रोहतास ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्या बहन सुनीता शर्मा ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने छात्रों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य के नेतृत्व में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1000 भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने नारे लगाते हुए “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment