Search

सिकंदराबाद: आज 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाकों पर पड़ेगा असर

222 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तहसील से पोषित देवी मंदिर पोषक को दो भागों में विभाजित करने का कार्य किए जाने के कारण आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक किया जाएगा।

इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाई-वे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक तथा सिकंदराबाद कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली आपूर्ति बंद होने से पूर्व अपने आवश्यक कार्य निपटा लें तथा आपूर्ति बाधित रहने की अवधि में धैर्य बनाए रखें।
एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है और कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment