Search

सिकंदराबाद: 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

153 Views

सिकंदराबाद: क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र फाइबर ग्लास, सिकंदराबाद पर वीसीबी लगाने का कार्य किया जाना है।
इस कार्य के चलते रविवार, 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान उपकेंद्र से पोषित सभी औद्योगिक कंपनियों के साथ-साथ ग्राम तिलबेगमपुर, तिल डेयरी, अन्धैल, शेरपुर समेत अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पूर्व अपने आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें तथा आपूर्ति बाधित रहने के दौरान संयम बनाए रखें।
विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment