Search

सिकंदराबाद: 7 जनवरी को 5 घंटे बिजली कटौती, कई इलाकों में रहेगा शटडाउन

226 Views

सिकंदराबाद: 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र तहसील से देवी मन्दिर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य आज 6 जनवरी 2026 को अपरिहार्य कारणों से न होने के कारण कल 7 जनवरी 2026 को बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती सुबह 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक रहेगी।

इस दौरान एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाई-वे, जेवर बस स्टैन्ड, गददीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपूरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामनगर, सरायझाझन, देवी मन्दिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक, सिकंदराबाद कस्बा आदि स्थानों पर बिजली नहीं रहेगी।

उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपने दैनिक कार्य बिजली कटौती से पहले निपटा लें और कटौती के दौरान धैर्य बनाए रखें। असुविधा के लिए खेद है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment