Search

सिकंदराबाद: 14 अक्टूबर को दो घंटे बाधित रहेगी सिकंदराबाद व आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति

671 Views
अनुरक्षण माह के अंतर्गत 220 केवी जोखाबाद उपकेंद्र पर मेंटेनेंस कार्य के कारण 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 7 से 9 बजे तक सिकंदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सिकंदराबाद: 14 अक्टूबर को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित अनुरक्षण माह के अंतर्गत 220 केवी जोखाबाद उपकेंद्र पर मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 7 बजे से 9 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार इस दौरान तिलबेगमपुर, सावली, हृदयपुर, अंधैल, जोखाबाद, शेरपुर, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, होली मेला रोड, दनकौर रोड, गुलावठी रोड, हाईवे जेवर बस स्टैंड, अंसारीयान, गोरखी गद्दीबाड़ा, नई बस्ती, सरकारी बस स्टैंड, एसडीएम कोर्ट, खत्रीवाड़ा, हीरा कॉलोनी, कायस्थवाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपूरा, रामवाड़ा, सिकंदराबाद कस्बा और औद्योगिक क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी।

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने दैनिक कार्य बिजली बंद होने से पहले पूर्ण कर लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment