सिकंदराबाद में 28 से 30 नवंबर 2025 तक रोज़ सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। फीडर विभाजन और जर्जर तार बदलने के कार्य के कारण कई क्षेत्रों में विद्युत बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की गई है।
सिकंदराबाद: क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं को अगले तीन दिनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अनुसार 33/11 केवी उपकेन्द्र तहसील से पोषित देवी मंदिर फीडर को दो भागों में विभाजित करने का कार्य और 33/11 केवी उपकेन्द्र जोखाबाद से जुड़े टाउन-7 फीडर पर जर्जर तारों के बदलने का कार्य किया जाएगा। तकनीकी सुधार कार्यों के चलते 28 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली कटौती एसडीएम कोर्ट, नई तहसील, पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, बैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जमाईपुरा, होली मेला रोड, हाईवे, जेवर बस स्टैंड, गद्दीबाड़ा, सरावगीवाड़ा, भटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, सिरोधन रोड, नगरपालिका, छासियावाड़ा, भाटियावाड़ा, रामपुरा, सराय झाँझन, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक, कायस्थवाड़ा, रामवाड़ा, झारखंडी, बाजार माधोदास, मोहल्ला हरिशाह, शेखवाड़ा, रामपुरा और पूरे सिकंदराबाद कस्बे सहित कई इलाकों को प्रभावित करेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली बंद रहने के कारण अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और कटौती अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि सुधार कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी।
