Search

सिकंदराबाद: पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

129 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पांच हजार रुपये नकद, सीपी प्लस कंपनी का डीवीआर और एसी का पुराना कॉपर तार बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कावंरा जाने वाले मार्ग पर नॉर्मल स्कूल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान बब्बू पुत्र यामीन और साजिद पुत्र नासिर, निवासी मोहल्ला सद्दीकनगर, सिकंदराबाद के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान बब्बू के पास से तमंचा, कारतूस और तीन हजार रुपये नकद मिले, जबकि साजिद के कब्जे से दो हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में रखे प्लास्टिक के कट्टे से डीवीआर और एसी का पुराना कॉपर तार भी बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) बढ़ाई गई है। वहीं, तमंचा बरामद होने पर बब्बू के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बब्बू के खिलाफ सिकंदराबाद और खुर्जा देहात थानों में चोरी, चोरी का माल रखने और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment