919 Views
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर भटपुरा मोड़ के पास लंबे समय से बंद यूटर्न से हो रही सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक की समस्या को लेकर आखिरकार प्रशासन ने संज्ञान लिया है। क्षेत्रवासियों की लगातार मांग और शिकायतों के बाद यह मामला प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता से उठाया गया।
सिकंदराबाद देहात के पूर्व प्रधानपति तरसेराम गुर्जर ने एसडीएम से मिलकर इस मुद्दे को प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि यूटर्न बंद होने के कारण वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे न केवल समय और ईंधन की बर्बादी हो रही है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
एसडीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों यूटर्न कटों को जल्द ही पुनः खोल दिया जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही यूटर्न चालू होने से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Poll not found
