Search

सिकन्द्राबाद: नगर पालिका में हर बुधवार होगा जनता दर्शन, अधिकारियों की मौजूदगी में होगा समस्याओं का त्वरित समाधान

821 Views

नगर पालिका सिकन्द्राबाद ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नई पहल की है। अब हर बुधवार दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक “जनता दर्शन” कार्यक्रम में नागरिक अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण।


सिकन्द्राबाद : नगर पालिका परिषद सिकन्द्राबाद ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु एक नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नगर पालिका कार्यालय में “जनता दर्शन कार्यक्रम” आयोजित किया जाएगा

नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन सीधे नगर पालिका अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उपस्थित अधिकारी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।

आदेश के अनुसार, जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आएगा, उसे अपने आधार कार्ड की प्रति एवं संपर्क नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा, ताकि आवश्यक संपर्क और सत्यापन में सुविधा हो सके।

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे पारदर्शिता और जनसंतुष्टि बढ़े।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment