492 Views
सिकंदराबाद : पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सिकंदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से Samsung, Vivo और Motorola कंपनी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र लक्ष्मी, आकाश पुत्र नानकचंद और मोनू पुत्र विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो सभी जनपद अलीगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी जोखाबाद से दनकौर रोड की ओर बिजलीघर वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान की। आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदराबाद में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
