Search

सिकंदराबाद: इस्माइलपुर में घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी चोरी, मुकदमा दर्ज

304 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग किसी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे।

पीड़िता प्रियंका यादव पत्नी मनीष कुमार यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को वह घर से बाहर गई थीं। 21 फरवरी को वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें अंगूठियां, हार सेट, झुमके, कंगन, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवरात और करीब 47 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News