Search

सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का होली मिलन समारोह, फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र

124 Views

सिकंदराबाद: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा शनिवार को सिकंदराबाद में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम जेवर रोड स्थित सुख सरोज होटल में संपन्न हुआ, जहां रंगों और भजनों की छटा ने माहौल को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया।

समारोह में राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे कलाकारों ने फूलों की होली खेली और पारंपरिक भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। फूलों की होली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।

चेयरमैन विकास शर्मा ने कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और पारंपरिक रंगों का त्योहार है। यह पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और खुशियां बांटने का अवसर देता है।

सेक्रेटरी रजत राही ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं और समाज में सौहार्द का संदेश फैलाते हैं। वहीं डिवीजनल सेक्रेटरी नितिन जैन ने होली को प्रेम और सौंदर्य का पर्व बताते हुए सभी से हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन आर.वी. वर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी संजय गौर, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, अजय शर्मा सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समारोह ने सामाजिक एकता और उत्सवधर्मिता का संदेश दिया।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News