Search

सिकंदराबाद: तेज रफ्तार अल्टो कार ओवरटेक के दौरान पलटी,6 लोग घायल

583 Views

सिकंदराबाद: नेशनल हाईवे 34 पर मंगलवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। लालपुर गांव से सिकंदराबाद की ओर आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार (UP 13 BP 9917) ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी 6 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना नायरा पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई जब अल्टो कार ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। अचानक नियंत्रण खोने के कारण कार पेड़ से टकरा गई और पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सवार कार से बाहर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक घायलों द्वारा पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment