Search

सिकंदराबाद: दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट, पुलिस ने शुरू की सघन चेकिंग

456 Views

दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास हुए धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट। सिकंदराबाद पुलिस ने बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई, वाहनों की सघन चेकिंग।


सिकंदराबाद: दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास सोमवार शाम एक कार में हुए बम धमाके के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी दिल्ली से सटे जिलों में पुलिस और सुरक्षा  अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में सिकंदराबाद पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।

बॉर्डर एरिया से लेकर शहर के भीतर तक पुलिस टीमों ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। निजामपुर चौकी और जोखाबाद पुलिस चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा का बयान

“दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे जनपद में सतर्कता बढ़ाई गई है। सिकंदराबाद क्षेत्र में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। बॉर्डर एरिया, मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु बिना जांच के न निकल सके। आम जनता से अपील है कि किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।”


कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही का बयान

“उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सिकंदराबाद में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। निजामपुर और जोखाबाद पुलिस चौकियों पर दिल्ली से आने वाले वाहनों की विशेष जांच की जा रही है।
हम लगातार फील्ड में मौजूद हैं और लोगों से अपील करते हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें और पुलिस की हर संभव मदद करें।”


इसके अलावा, शहर में पैदल गश्त और रात्रि पेट्रोलिंग को भी तेज कर दिया गया है। पुलिस की टीमें बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार सुरक्षा जांच कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फील्ड में रहकर सतर्कता बरतें, अफवाहों की निगरानी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाए।

सिकंदराबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 या कोतवाली में दें।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment