सिकंदराबाद में लगातार बारिश और तेज हवा से किसानों की फसलें नष्ट, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की।
सिकंदराबाद: विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवा ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पत्र में विधायक ने कहा कि बर्बाद हुई फसलों की जांच सक्षम अधिकारियों से कराई जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए।
विधायक ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि सरकार सदैव किसानों के हित में काम करती रही है और उनकी आर्थिक सुरक्षा व उत्थान के लिए प्रयासरत है।
