Search

सिकंदराबाद: दुर्गा अष्टमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाली माता रानी की चांदी के पंखे की भव्य शोभायात्रा

685 Views
बैंड-बाजों, झांकियों और फूल वर्षा के बीच नगर में उमड़ा भक्तिभाव

सिकंदराबाद: नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मंगलवार की देर शाम नगर में स्वर्णकार समाज ने प्राचीन परंपराओं के अनुरूप माता रानी की चांदी के पंखे की भव्य शोभायात्रा निकाली। समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में भाग लिया।

शोभायात्रा की शुरुआत दनकौर रोड स्थित बिशम्बर गंज से माता रानी की आरती के साथ हुई। प्रमुख सदस्य ललित वर्मा, लोकेश कौशल, रिंकू वर्मा, रजनीश वर्मा, फूल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, सचिन वर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों की गूंज के बीच आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया।

यात्रा में ढोल, डीजे, गणेश जी, राधा-कृष्ण, तीन काली अखाड़ा, दुर्गा जी की झांकी और माता रानी की सुसज्जित रथ पर झांकी मुख्य आकर्षण रही। रथ पर सजे चांदी के पंखे ने श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान खींचा।

 

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों – बिशम्बर गंज से दनकौर तिराहा, जीटी रोड, विजयद्वार, चौधरीवाड़ा, वैधवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक और कबाड़ी बाजार होते हुए प्राचीन देवी मंदिर, किशन तालाब मंदिर पर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया।

इस मौके पर लोकेश कौशल, मनोज वर्मा, शिवम वर्मा, आकाश वर्मा, हरीकिशन वर्मा, अमन वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य रूप से सम्पन्न हुई।


Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment