Search

सिकंदराबाद में दर्दनाक हादसा: डंपर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत

1,645 Views
सिकंदराबाद में रेलवे रोड स्थित नाले के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत। मृतक मंडी श्यामनगर दनकौर निवासी थे। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी।

सिकंदराबाद:  गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रेलवे रोड स्थित नाले के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल (22) और प्रियांशु पुत्र संजय प्रजापति निवासी मंडी श्यामनगर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों भाई बाइक से सिकंदराबाद की नवीन फल-सब्जी मंडी जा रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment