Search

सिकंदराबाद: डॉ.पवन दीक्षित सर्वसम्मति से बने ब्राह्मण सभा के नए अध्यक्ष अंशु शर्मा ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा

653 Views

सिकंदराबाद। ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड सिकंदराबाद की एक अहम बैठक चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित के कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक बदलाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान ब्राह्मण सभा के वर्तमान अध्यक्ष अंशु शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सभा के सदस्यों ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इसके उपरांत सर्वसम्मति से डॉ.पवन दीक्षित को ब्राह्मण सभा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। डॉ. दीक्षित के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की मर्यादा और उद्देश्य को आगे बढ़ाएंगे।

बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सामाजिक कार्यों को गति देने पर बल दिया।

Poll not found
Spread the love

Published On

Leave a Comment