Search

सिकंदराबाद: दनकौर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने सांसद महेश शर्मा को सौंपा ज्ञापन

237 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल सिकंदराबाद के अध्यक्ष नवीन राजपूत के नेतृत्व में दनकौर रोड के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद गौतमबुद्ध नगर महेश शर्मा से उनके कैंप कार्यालय नोएडा में मिला। इस दौरान दनकौर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सांसद को सौंपा गया।

व्यापारियों ने बिंदुवार अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि चौड़ीकरण के दौरान उनके व्यापार और रोज़गार पर गंभीर असर पड़ रहा है। सांसद महेश शर्मा ने व्यापारियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का समय देने और सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार जताया।
इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री नितिन जैन सहित हिमालय कौशिक, डॉ. ललित वर्मा, विनोद गर्ग, शोभित जैन, शाहिद, अमित गोयल, कमल जैन समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment