Search

सिकंदराबाद: तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना, हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर बैठे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

760 Views

सिकंदराबाद: तहसील परिसर में सोमवार को व्यापार मंडल इटवा के जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान उनके हाथ में पेट्रोल की बोतल दिखाई दी, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

रविंद्र शर्मा का आरोप है कि तहसील परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमाफिया खुलेआम जमीनों पर अवैध कब्जे कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह लगातार शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन न तो उनकी सुनवाई हो रही है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की जा रही है।

धरने पर बैठे शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

धरने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक हलचल बढ़ गई। एसडीएम दीपक कुमार पाल, सीओ सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के लिए 24 घंटे का समय मांगा।

स्थानीय व्यापारियों ने भी तहसील में फैल रहे भ्रष्टाचार पर नाराजगी ज़ाहिर की है और तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

धरने के दौरान जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा के साथ व्यापारी संजय बंसल, हेमंत शर्मा, पवन कुमार लोधी, गणेश दीक्षित सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment