सिकंदराबाद : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 27 साल बाद सरकार बनने पर सिकंदराबाद के दनकौर तिराहे पर जोरदार जश्न मनाया गया। भाजपा की नेता रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाइयाँ दीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, सचिन राज, अरविंद दीक्षित, भजनलाल बोहरा, पिंकी वोहरा, हेमंत शर्मा, केशव दीक्षित, टाटू मेंबर, सचिन गिरी, श्याम वोहरा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “रेखा गुप्ता जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
पार्टी नेताओं ने इसे जनता की जीत बताया और कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में नए विकास की दिशा तय करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।