Search

सिकंदराबाद : ओवरटेक के दौरान बलेनो और स्विफ्ट में जोरदार भिड़ंत, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

544 Views

सिकंदराबाद में निजामपुर पुलिस चौकी के पास ओवरटेक के दौरान बलेनो और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी।


सिकंदराबाद: निजामपुर पुलिस चौकी के पास मंगलवार दोपहर दनकौर रोड पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दनकौर की ओर से आ रही बलेनो कार और सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर के ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने से दोनों गाड़ियां आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

बलेनो कार को अंकुश शर्मा, पुत्र रविंद्र कुमार शर्मा, निवासी ग्राम तिलपता, नोएडा चला रहे थे, जो सिकंदराबाद की ओर आ रहे थे। वहीं स्विफ्ट डिजायर को मुजालिम, पुत्र इकबाल, निवासी दनकौर डेरीन चला रहे थे, जो सिकंदराबाद से दनकौर की दिशा में जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ओवरटेक की कोशिश में दोनों वाहनों का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही निजामपुर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की जांच की जा रही है और पुलिस दोनों चालकों से पूछताछ कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment