Search

सिकंदराबाद: मामूली विवाद के बाद बस चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

358 Views

सिकंदराबाद: एक निजी बस चालक पर चाकू से हमला करने की वारदात सामने आई है। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के दादरी गेट चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी।

जानकारी के मुताबिक, बस चालक का एक अज्ञात युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने गुस्से में आकर चालक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने हमलावर की तलाश तेज कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment