Search

सिकंदराबाद: बीबीसी स्कूल के होनहारों ने ताईक्वांडो में मचाया धमाल, नेशनल ओपन प्रतियोगिता में चयनित

579 Views

सिकंदराबाद के रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल (बीबीसी) के छात्र-छात्राओं ने ककोड़ में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नेशनल ओपन लखनऊ में जगह बनाई।


सिकंदराबाद: रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट (बीबीसी) स्कूल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सिर्फ शिक्षा ही नहीं बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी नई प्रतिभाओं को निखारने में अग्रणी है।
विद्यालय की छात्रा प्रस्तुति पाण्डेय (कक्षा 8), एकता (कक्षा 3) और कार्तिक (कक्षा 4) ने ककोड़ में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल ओपन प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।

प्रतियोगिता में तीनों छात्रों ने तीन-तीन राउंड खेले और हर बार जीत का परचम लहराया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार और नगर का गौरव बढ़ा है।

कोच दुष्यंत सोलंकी ने बताया कि तीनों बच्चों की मेहनत और लगन रंग लाई है। प्रस्तुति पाण्डेय, एकता और कार्तिक को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें दिसंबर माह में लखनऊ में होने वाली नेशनल ओपन टीम प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

विद्यालय के डायरेक्टर राम चोपड़ा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है और विद्यालय के नाम को रोशन किया है।
एकेडमिक डायरेक्टर विभा चोपड़ा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने आशीर्वाद देते हुए उन्हें और ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा दी।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Leave a Comment