Search

सिकंदराबाद:  पूजा कर लौट रहे युवक अनिल मावी की गोली मारकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने जेवर तिराहा पर लगाया जाम

689 Views

सिकंदराबाद में होली के दिन पूजा कर लौट रहे युवक अनिल मावी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जेवर तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


बुलंदशहर: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में होली के दिन पूजा कर लौट रहे युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने गुरुवार को सिकंदराबाद के जेवर तिराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव जौली निवासी अनिल मावी (40 वर्ष) सिकंदराबाद स्थित एक डेयरी पर नौकरी करते थे। बुधवार सुबह वह सिकंदराबाद के चामुंडा मंदिर के पास पूजा करने गए थे। पूजा के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी चामुंडा मंदिर के पास अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगने से वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े।

करीब सुबह 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि अनिल रास्ते में घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनिल के सिर में गोली लगी हुई थी।

घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई और इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को घटना के खुलासे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

इधर, बुद्धवार शाम गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक का शव सिकंदराबाद के जेवर तिराहा पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जाम के चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी शंकर प्रसाद और अन्य पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News