Search

सिकंदराबाद: एंबुलेंस और ई-रिक्शा की टक्कर में चार लोग गंभीर घायल, चालक फरार

1,111 Views

सिकंदराबाद: जेवर मार्ग पर गांव वैर के निकट मंगलवार को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ककोड़ निवासी चार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैर से दवा लेकर ई-रिक्शा के माध्यम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव वैर के पास सामने से आ रही एक एंबुलेंस ने ई-रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


कविता 20 वर्ष,अनीता 35 वर्ष,अनिकेत 16 वर्ष, बंटी 27 वर्ष हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment