Search

सिकंदराबाद: श्री श्याम कृपा युवा संघ का वार्षिकोत्सव

415 Views

सिकंदराबाद: दनकौर रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में श्री श्याम कृपा युवा संघ द्वारा द्वितीय श्री श्याम वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय-जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सदस्यों द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ की गई। इसके बाद जयपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक सागर शर्मा, रजनी राजस्थानी और अभिषेक नामा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियाँ देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनकी मधुर वाणी और भजन प्रवाह ने पंडाल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

मंच संचालन भी सागर शर्मा ने ही संभाला।
भजन–
“कीर्तन की लाज बाबा”, “राम आए है”, “इतना देना भगवान”, “ये चमक ये धमक सब कुछ सरकार तुमही से है”
जैसे कई लोकप्रिय भजनों पर भक्त भावविभोर होते नज़र आए।

वार्षिकोत्सव की सफलता में कमल वर्मा, दीपक वर्मा, उमंग गर्ग, वंश शर्मा, हर्षित गोयल, अभिषेक कुमार, अनुज गर्ग और पीयूष शर्मा सहित कई सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

अंत तक पूरा पंडाल “श्री श्याम” के जयकारों से गूंजता रहा और कार्यक्रम श्रद्धालुओं की अपार भीड़ के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment